फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tehsil issued income and general residence certificate of the deceased

गजब मामला: तहसील ने जारी किया मृतक का आय व सामान्य निवास प्रमाण पत्र, जानें पूरा माजरा

Fri, 09 Sep 2022 08:46 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2022 08:46 AM IST
सार

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। तहसील प्रशासन ने मृतक का आय व सामान्य निवास प्रमाण पत्र ही जारी कर दिया।

विज्ञापन
Tehsil issued income and general residence certificate of the deceased
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मोदीनगर में तहसील प्रशासन ने मृतक का आय व सामान्य निवास प्रमाण जारी कर दिया। प्रकरण सामने आने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भी तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगा चुके हैं। भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ता संघर्ष समिति काफी समय से सत्याग्रह कर रही है।

विज्ञापन


बेगमाबाद बुदाना गांव निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र पन्ना लाल मजदूर थे। बीते 6 मई 2022 को उनकी मौत हो गई थी। ग्राम पंचायत बेगमाबाद बुदाना की ओर से उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी बन चुका है लेकिन मोदीनगर तहसील की ओर से वीरेंद्र सिंह का 48 हजार रुपये वार्षिक आय का प्रमाण पत्र और उनके पते का सामान्य निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। सामान्य निवास प्रमाण पत्र 29 अगस्त 2022 को और आय प्रमाण पत्र दो सितंबर 2022 को जारी किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक के फोटोयुक्त दोनों प्रमाणपत्र गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। एसडीएम शुभांगी शुक्ला का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रमाण पत्र निरस्त कराकर जनसेवा केंद्र और संबंधित लेखपाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed