फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife killed her husband along with lover in Modinagar

झूठा निकला पत्नी का वादा: 10 साल से प्रेमी के साथ बना रही थी संबंध, अब पति को उतारा मौत के घाट, उगला पूरा सच

Sat, 27 Aug 2022 03:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 03:20 PM IST
सार

शादी के वक्त पत्नी द्वारा किया गया वादा झूठा निकला। पत्नी ने पहले दस सालों तक प्रेमी के साथ संबंध बनाए फिर बाधा बनने पर अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Wife killed her husband along with lover in Modinagar
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोदीनगर में थाना पुलिस ने चार दिन पूर्व हुई सुनील कुमार (35) की हत्या का खुलासा कर मृतक की पत्नी दीपा और प्रेमी रवि को गिरफ्तार कर लिया। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर सुनील की हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद शव को पॉलीथिन व बोरे में लपेटकर नगर की जगतपुरी कॉलोनी स्थित एक गन्ने के खेत में फेंक दिया था। दीपा और रवि के पिछले दस साल से प्रेम संबंध थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


नगर समीपवर्ती गांव बखरवा निवासी सुनील कुमार (35) पुत्र किशन सिंह वर्तमान में नगर निवाड़ी रोड पर अपनी पत्नी दीपा और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। गत 22 अगस्त को सुनील कुमार अचानक लापता हो गया था। अगले दिन 23 अगस्त को नगर की जगतपुरी कॉलोनी स्थित एक ईंख के खेत में बोरे में बंद अज्ञात शव बरामद हुआ था। 24 अगस्त को मृतक की सुनील के रूप में शिनाख्त हुई।
विज्ञापन


एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की, जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। एसएचओ ने योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुनील की पत्नी दीपा ने प्रेम संबंधों के चलते अपने प्रेमी रवि के साथ मिलकर की है। एसएचओ के अनुसार मृतक की पत्नी दीपा के बखरवा गांव के ही रहने वाले रवि पुत्र राजकुमार से करीब 10 वर्षों से संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसा: धमाके होते ही आठ फीट ऊंची दीवार कूदकर भागीं फैक्टरी में काम कर रहीं महिलाएं, कई झुलसीं

22 अगस्त को सुनील किसी काम के लिए घर से कहीं गया था। सुनील के जाने के बाद पीछे से रवि उसके घर पहुंच गया, मगर कुछ ही देर बाद सुनील भी अचानक घर लौट आया। बताया गया कि सुनील ने कि दीपा और रवि को देख लिया। इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी रवि के साथ मिलकर सुनील के सिर में डंडा मारा, जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद रवि ने गला दबाकर सुनील की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने सुनील के शव को ठिकाने लगाने का षडयंत्र रचा। पहले शव को चादर में लपेटा और फिर मुंह पर प्लास्टिक की पॉलीथिन बांधी। फिर शव को बोरे में भरकर जगतपुरी स्थित ईंख के खेत में फेंक दिया। थाना प्रभारी ने बताया दीपा और रवि को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: खौफ: पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात आदित्य, हर बार दी खाकी को मात,पढ़ें खिलाड़ी से बड़े अपराधी बनने की कहानी 

पुलिस को बार-बार गुमराह करती रही दीपा, सीसीटीवी फुटेज बने मददगार
थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुनील 22 अगस्त को लापता हो गया था। मगर परिजनों ने पुलिस को उसकी सूचना नहीं दी। 23 अगस्त को अज्ञात मिले शव की शिनाख्त 24 अगस्त सुनील कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सुनील की गुमशुदगी दर्ज नहीं थी। पत्नी दीपा पर कुछ शक हुआ तो उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को लगातार गुमराह करती रही और बार-बार अपना बयान बदलती रही। मोबाइल डिटेल के आधार पर रवि से प्रेम संबंध का खुलासा हुआ। जगतपुरी कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रवि साइकिल पर बोरा रखकर जाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया। पुलिस ने सख्ती की तो दीपा टूट गई और उसने प्रेमी रवि के साथ मिलकर सुनील की हत्या करना कबूल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed