फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

बॉबी चौधरी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बॉबी चौधरी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

मुरादनगर। जम्मू कश्मीर के ज्योडियां गोली लगने से भिक्कनपुर गांव निवासी सेना के जवान बॉबी चौधरी की मौत हो गई थी। रविवार को बॉबी का शव गांव पहुंचा और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई विक्रांत चौधरी ने मुखाग्नि दी। जवान की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

भिक्कनपुर निवासी बोबी चौधरी (21) पुत्र बच्चू सिंह तीन साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी जम्मू कश्मीर के ज्योडियां स्थित सेना की यूनिट में चल रही थी। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे सेना मुख्यालय से परिजनों के पास फोन आया कि बॉबी को गले में गोली लग गई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनकर पिता बच्चू सिंह, मां रमलेश, भाई विक्रांत पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। सैनिक की मौत की खबर सुनकर आसपास के गांव व क्षेत्र के लोग भिक्कनपुर पहुंचने लगे। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे सेना की गाड़ी में बॉबी चौधरी का पार्थिव शरीर भिक्कनपुर गांव उनके घर पहुंचा। सेना के जवानों, जन प्रतिनिधियों ने पार्थिक शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मेयर आशु वर्मा, गन्ना विकास समिति के चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, पूर्व प्रधान मीनू चौधरी, देवेंद्र सिंह, अजय कुमार, राहुल डैनी, जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी, यशवीर सिंह, प्रधान अरविंद चौधरी, राजकुमार के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर एसडीएम सदर विनय कुमार, तहसीलदार विजय प्रकाश मिश्रा, एएसपी आकाश पटेल, एसओ सतीश कुमार मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed