फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

एक सप्ताह से गायब मजदूर का शव खेत में मिलाा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एक सप्ताह से गायब मजदूर का शव खेत में मिला
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी के पतला कस्बा से एक सप्ताह पहले लापता हुए मजदूर नेपाल सिंह (51) का शव बृहस्पतिवार सुबह ईख के खेत में मिला। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक एक कोल्हू पर मजदूरी करता था। शव कोल्हू सटे खेत में मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पतला निवासी नेपाल सिंह पुत्र किशन लाल कस्बे में ही स्थित संचालक हरेंद्र सिंह के कोल्हू पर मजदूरी करता था। बताया गया कि नेपाल सिंह 28 अप्रैल को घर से मजदूरी करने के लिए कोल्हू पर गया था। परिजन नेपाल सिंह की कई दिन तक तलाश करते रहे लेकिन पता नहीं लगा। बुधवार को निवाड़ी थाने में नेपाल की गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार सुबह कोल्हू से सटे इकबाल के खेत की तरफ कुछ मजदूर काम करने गए तो वहां खेत में शव मिला। सूचना के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार नेपाल सिंह के एक पैर में चोट के गहरा निशान था और चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डाला हुआ था। नेपाल सिंह के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। सभी बच्चे अविवाहित हैं। वह घर में अकेले कमाने वाले थे। मौके पर सीओ सुनील कुमार सिंह और थानाध्यक्ष मनोज कुमार पहुंचे। सीओ सुनील कुमार का कहना है कि परिजनों ने कल गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed