फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

दबंगों ने आढ़ती को अगवा कर बंधक बना बेरहमी से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दबंगों ने आढ़ती को अगवा कर बंधक बना बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

मुरादनगर। कमेटी के 25 लाख रुपये के विवाद को लेकर एक आढ़ती को कार में अगवा कर बंधक बनाकर जंगल में यातनाएं देने व बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। दबंगों के चंगुल से मुक्त होकर किसी तरह आढ़ती थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल आढ़ती का मेडिकल कराया। हालत गंभीर होने पर उसे गाजियाबाद रेफर किया। पुलिस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रेवड़ी रेवड़ा गांव में अनिल प्रजापति परिवार समेत रहते है। वह गाजियाबाद अनाज मंडी में मैसेर्स गुरू रमेश ट्रेडर्स के नाम से आढ़त की दुकान करते है, वहां अनाज खरीदने व बेचने का काम करते है। आढ़ती अनिल प्रजापति ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वह बाइक से गाजियाबाद जाने के लिए निकले थे, आरोप है कि गांव के बाहर एक कार ने ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया, पांच-छह युवक उतरे उन्होंने जबरन अनिल को कार में बैठा लिया। इसके बाद हुसैनपुर गांव के जंगल में ले जाकर करीब तीन घंटे तक बेरहमी से पीटते और यातनाएं देते रहे। मारपीट के बाद अनिल को गांव ले गये और पंचायत कर जबरदस्ती समझौता करा दिया। पंचायत से किसी तरह भागकर अनिल थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि आरोपियों ने आढ़ती से एक खाली स्टाम्प पर हस्ताक्षर भी कराये। आढ़ती ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से 25 लाख रुपये की कमेटी को लेकर विवाद चला आ रहा है, जिसके कारण आरोपियों ने मारपीट की। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि रेवड़ी रेवड़ा गांव निवासी अनिल का कमेटी को लेकर गांव के लोगों से विवाद चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed