{"_id":"6269a0d6a45f2010f87f0535","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2375520174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर छात्र से मारपीट का आरोप, थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर छात्र से मारपीट का आरोप, थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा पर छात्र से मारपीट का आरोप, थाने पर प्रदर्शन
मुरादनगर। न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी एक छात्र के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्र के साथ मारपीट से नाराज कॉलोनी के लोगों ने थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया।
न्यू डिफेंस कॉलोनी में अनिल कुमार परिवार समेत रहते हैं, उनका बेटा राहुल कक्षा 9 में पढ़ता है। राहुल का कहना है कि मंगलवार रात वह बैटरी लेकर घर आया था, वह अपनी स्कूटी घर के अंदर कर रहा था। इसी बीच एक दरोगा सिपाहियों के साथ आया और गाली गलौच करते राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्र के साथ मारपीट से नाराज कॉलोनी के लोग बुधवार को थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि दरोगा लोगों से अभद्रता करता है। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि दरोगा पर लगाया गया आरोप निराधार है, राहुल की स्कूटी सीज की गई थी, इसलिए आरोप लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।