फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

हेड कांस्टेबल ने नहर में लगाई छलांग, निवाड़ी पुलिस ने निकाला सुरक्षित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
हेड कांस्टेबल ने नहर में लगाई छलांग, निवाड़ी पुलिस ने निकाला सुरक्षित
विज्ञापन

मोदीनगर। मेरठ के जानी में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने बुधवार आधी रात निवाड़ी पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। घटनास्थल के समीप गश्त कर रही निवाड़ी पुलिस के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार रात निवाड़ी पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 12 बजे कोई व्यक्ति निवाड़ी पुल से गंगनहर में गिर गया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को नहर में कूदते देखा तो तत्परता दिखाते हुए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया और नहर में उतर गए। नहर के तेज बहाव में वह दूर तक बहता चला गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में चल रहे बचाव कार्य में लगे पुलिसकर्मियों ने बगैर जान की परवाह किए रात के अंधेरे में गहरे पानी से किसी तरह व्यक्ति को बचाकर सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। मुंह में पानी जाने के कारण व्यक्ति बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी पहचान प्रमोद शर्मा निवासी सिकंदराबाद के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि प्रमोद शर्मा पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में उसकी तैनाती मेरठ जनपद के जानी थाने में है। पैर फिसलने के कारण वह नहर में गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed