{"_id":"6261af7a39616829744d1f16","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd2372431169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल ने नहर में लगाई छलांग, निवाड़ी पुलिस ने निकाला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल ने नहर में लगाई छलांग, निवाड़ी पुलिस ने निकाला सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेड कांस्टेबल ने नहर में लगाई छलांग, निवाड़ी पुलिस ने निकाला सुरक्षित
मोदीनगर। मेरठ के जानी में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने बुधवार आधी रात निवाड़ी पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। घटनास्थल के समीप गश्त कर रही निवाड़ी पुलिस के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार रात निवाड़ी पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 12 बजे कोई व्यक्ति निवाड़ी पुल से गंगनहर में गिर गया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को नहर में कूदते देखा तो तत्परता दिखाते हुए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया और नहर में उतर गए। नहर के तेज बहाव में वह दूर तक बहता चला गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में चल रहे बचाव कार्य में लगे पुलिसकर्मियों ने बगैर जान की परवाह किए रात के अंधेरे में गहरे पानी से किसी तरह व्यक्ति को बचाकर सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। मुंह में पानी जाने के कारण व्यक्ति बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी पहचान प्रमोद शर्मा निवासी सिकंदराबाद के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि प्रमोद शर्मा पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में उसकी तैनाती मेरठ जनपद के जानी थाने में है। पैर फिसलने के कारण वह नहर में गिर गया था।