फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया युवक बहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया युवक बहा
विज्ञापन

मुरादनगर। पांच दोस्तों के साथ मुरादनगर नहर में नहाने आया पंचशील कॉलोनी भोपुरा निवासी भरत पानी के तेज बहाव में बह गया। वह अपने दोस्त के साथ नहर पार कर रहा था। पुलिस व परिजन मंदिर के गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रहे हैं। भरत मंगलवार दोपहर अपने दोस्त अमित, नितिन, आकाश, राकेश और लल्लू के साथ गंगनहर घाट पर नहाने व कलश विर्सजन करने आया था। नहाते समय भरत और लल्लू दोनों नहर पार करने लगे। नहर के बीच में पहुंचते ही भरत की सांसे फूलने लगी और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। चीख पुकार सुनकर प्राचीन शनि मंदिर गंगा घाट पर मौजूद गोताखोरों ने युवक को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी, काफी कोशिश के बाद भी गोताखोर उसे बचा नहीं पाये और वह पानी में बह गया। महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि लाउडस्पीकर से बार-बाहर चेतावनी देने के बाद भी लोग बैरिकेटिंग पार करके नहाते हैं, इतना ही नहीं विरोध करने पर मंदिर के सेवादारों से अभद्रता तक करते है। गर्मी में दिल्ली-एनसीआर से रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग नहाने के लिए आते हैं। महंत मुकेश गोस्वामी ने मांग की है कि घाट पर पीएसी के गोताखोर व नाव तैनात की जाए। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि मंदिर के गोताखोरों की मदद से नहर में बहे युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, एनडीआरएफ टीम को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed