फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaiziabad news

स्वैच्छिक निर्णय : हालात को देख मोदीनगर-मुरादनगर में तीन दिन का लॉकडाउन

Sun, 18 Apr 2021 01:13 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 18 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
ghaiziabad news
मुरादनगर। नगर पालिका व्यापारियों के साथ बैठक करते एसडीएम आदित्य प्रजापति - फोटो : amar ujala

मोदीनगर-मुरादनगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए शनिवार को तहसील मुख्यालय के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारिक संगठनों की बैठक हुई जिसमें सप्ताह में तीन दिन स्वैच्छिक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसडीएम आदित्य प्रजापति, तहसीलदार उमाकांत तिवारी और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह शामिल हुए।

विज्ञापन


अधिकारियों और व्यापारियों ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप पर चर्चा की। इस दौरान सप्ताह में तीन दिन का लॉकडाउन रखने का सुझाव रखा गया। हालांकि कुछ व्यापारियों ने दो दिन लॉकडाउन रखने की मांग की। मगर बाद में तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को लॉकडाउन रखने पर सहमति बन गई। यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू होगा। लॉकडाउन के दिनों में केवल दुग्ध तथा मेडिकल से जुड़ी सेवाएं ही जारी रह सकेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा सप्ताह के अन्य चार दिन मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बाजार प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं, शादी को छोड़कर किसी भी समारोह के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। शादी और अंतिम संस्कार में केवल बीस लोगों के शामिल होने की अनुमति रहेगी। लॉकडाउन के दौरान नगर में वाहन भी नहीं चलेंगे। बैठक में व्यापारियों की ओर से संजय गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, डॉ. पवन सिंघल, महेश तायल, प्रवीण मित्तल, धर्मेंद्र चौधरी, अमित गोयल, निर्दोष खटाना, प्रदीप बॉस तथा मुन्नू अग्रवाल आदि सहित शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यापारी संगठनों के साथ बैठक की गई। जिसमें सप्ताह में तीन दिन लॉकडाउन रखने का स्वैच्छिक निर्णय लिया गया। दुग्ध और मेडिकल को छोड़कर बाकी सब प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सभी के सहयोग से हम इस महामारी से जीतेंगे।
-आदित्य प्रजापति, एसडीएम मोदीनगर

जीवन अनमोल है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सप्ताह में तीन के लॉकडाउन का स्वैच्छिक निर्णय लिया गया है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। सप्ताह में चार दिन बाजार खुलेंगे। जिसमें हम अपनी खरीदारी कर सकते हैं।
-संजय गुप्ता, चेयरमैन उद्योग व्यापार मंडल मोदीनगर

छोटे दुकानदार पिछले लॉकडाउन में बर्बाद हो गए थे। शुरू में दो दिन के लॉकडाउन से काम चलाया जा सकता था। तीन दिन बाजार बंद रहने से एक बार फिर छोटे दुकानदारों पर बोझ बढ़ेगा। तीन दिन के लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है जिसका ईमानदारी से पालन किया जाएगा।

-प्रदीप बॉस, जिला उपाध्यक्ष, पउप्र उद्योग व्यापार मंडल

कोरोना की लहर खतरनाक स्थिति में है। हमें अपनी तथा अपनों की सुरक्षा के लिए कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। अगर तीन दिन का लॉकडाउन प्रभावी नहीं होता तो पूरे सप्ताह का लॉकडाउन लागू कर देना चाहिए।
-डॉ. एकता भारद्वाज, महामंत्री पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, महिला विंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed