फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gfhgfhgfhgfhgfhgfhgfhgf

Meerut News: मंगतपुरम से कूड़े का पहाड़ हटाओ, निगम की जमीन मुक्त कराओ

Wed, 31 Jan 2024 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
gfhgfhgfhgfhgfhgfhgfhgf
- महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगाई
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्वच्छ भारत मिशन के मिशन योजना के अंतर्गत 9.20 करोड़ रुपया मिलने के बावजूद भी नगर निगम मंगतपुरम से कूड़े का पहाड़ नहीं हटा पाया। छह महीने से लगातार मंगतपुरम और आसपास सूर्यापुरम, देवलोक व सरस्वती लोक सहित कई कॉलोनी के लोग कूड़े की दुर्गंध से परेशान हैं। बीमारी फैलने की शिकायत लगातार अधिकारियों तक पहुंच रही है। मंगलवार दोपहर महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने निगम के अधिकारियों को साथ लेकर मंगतपुरम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जमीन फटकार लगाई। महापौर ने निर्देश दिए कि कूड़े का पहाड़ हटाओ और निगम की जमीन को मुक्त कराओ।
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि स्वच्छ सर्वे में मेरठ नगर निगम की रैंक कूड़े के पहाड़ के चलते फिसड्डी आई है। जुलाई 2023 में मंगतपुरम से कूड़ा हटाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ने 9.20 करोड़ निगम को दिया। इसके बावजूद निगम के अधिकारी टेंडर-टेंडर का खेल खेलते रहे। तीन बार टेंडर अपलोड किया और बार-बार मानक पूरा न होना बताकर उसको निरस्त कर दिया गया। अब स्थानीय लोग मंगतपुरम के कूड़े से परेशान हैं। हवा चलते ही वहां पर दुर्गंध हो जाती है और लोगों को अपने घरों में रुकना दुश्वार हो जाता है। मंगतपुरम में नगर निगम की और हजार वर्ग मीटर जमीन है। दिल्ली रोड पर रैपिड प्रोजेक्ट अंतिम दौर में चल रहा है। दिल्ली रोड पर विकास कार्य करने के लिए प्रदेश सरकार भी काम कर रही है। निगम की जमीन पर विकास से संबंधित बड़ा प्रोजेक्ट बनाया जा सकता है, जिससे निगम की आए दोगुना हो सकती है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कूड़े के निस्तारण के लिए जल्द लगेगा प्लांट
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि गेल गैस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मेरठ में दो बार निरीक्षण करने के लिए आ चुके हैं। गांवड़ी में कूड़ा प्लांट लगाने के लिए बातचीत का सिलसिला चल रहा है। कूड़ा निस्तारण प्लांट के लिए गांवड़ी गांव में 15 एकड़ जमीन नगर निगम देने की तैयारी में लग गया है। अनुबंध के बाद गेल कंपनी जल्द ही बायो गैस बनाने का कार्य शुरू कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed