{"_id":"673fb344ec852813eb017c64","slug":"get-your-name-included-in-the-voter-list-on-saturday-and-sunday-meerut-news-c-14-1-mrt1051-713050-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शनिवार और रविवार को मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शनिवार और रविवार को मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं
विज्ञापन
मेरठ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम (प्रशासन) बलराम सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण चल रहा है। इसमें दावे और आपत्तियां ली जा रही हैं।
इसके लिए 23 नवंबर (शनिवार) और 24 नवंबर (रविवार) को विशेष अभियान चलेगा। मतदान केंद्रों पर बीएलओ के समक्ष दावों और आपत्तियों को दर्ज कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी-2025 को जिनकी उम्र 18 साल पूरी हो रही है, वे फार्म-6 जमा कराकर मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकेंगे।
पूर्व में शामिल नाम में संशोधन कराने के लिए फार्म-7 भरा जाएगा। इसके अलावा निवास परिवर्तन, दिव्यांग मतदाताओं के लिए फार्म-8 भरा जाएगा। सभी फार्म बीएलओ के पास उपलब्ध हैं। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। ब्यूरो