{"_id":"5caebc3ebdec221425447b2a","slug":"genral-election-2019-electoral-officers-father-commits-suicide-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: मेरठ में निर्वाचन अधिकारी के पिता ने की आत्महत्या, ड्यूटी से दी गई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: मेरठ में निर्वाचन अधिकारी के पिता ने की आत्महत्या, ड्यूटी से दी गई छुट्टी
Thu, 11 Apr 2019 10:21 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
लाइन में खड़े मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर के बूथ नम्बर 50 सर छोटूराम में प्रथम निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार के पिता ने किसी कारण से आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारी को रिलीव कर दिया।
जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगाया जा सका है। पुलिस जांच में जुटी है।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आठ संसदीय सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है। सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्रों की ओर बढ़ना शुरू हो गई। इसी बीच बूथ नम्बर 50 निर्वाचन अधिकारी के पिता की मौत से बूथ संख्या पर चंद मिनट के लिए अफरा तफरी मच गई।
वहीं मेरठ में ब्रहम्पुरी थानाक्षेत्र में मेट्रो प्लाजा पर भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
उधर बिजनौर के स्योहारा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लेखपाल की मौत हो गयी। बुधवार देर रात स्योहारा नूरपुर मार्ग ग्राम सदाफल के मोड़ की पर यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक
विज्ञापन
रोहताश सिंह निवासी प्रतापनगर धामपुर हैं। वह धामपुर तहसील अफ़ज़लगढ़ में लेखपाल की पोस्ट पर तैनात थे। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद लेखपाल के शव को परिजनों को सौंप दिया।