{"_id":"695a615cb75e77612c09eff9","slug":"genex-football-club-became-champions-for-the-second-consecutive-time-meerut-news-c-72-1-mct1009-146725-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जेनेक्स फुटबाल क्लब लगातार दूसरी बार बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जेनेक्स फुटबाल क्लब लगातार दूसरी बार बना चैंपियन
विज्ञापन
रजबन स्थित तालकटोरा मैदान में चल रहे टूर्नामेंट के फाइनल मैच जीतने के बाद फुटबाल प्रतियोगिता की
रजबन स्थित तालकटोरा मैदान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रजबन स्थित तालकटोरा मैदान में चल रहे चौधरी जगन सिंह तोमर फुटबाल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। इसमें जेनेक्स फुटबाल क्लब ने लगातार दूसरी बार फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके अलावा अंडर 15 वर्ग में तोपखाना फुटबाल क्लब और महिला वर्ग में एबीसीडी क्लब ने मैच जीता।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जेनेक्स फुटबाल क्लब मेरठ और एबीसीडी फुटबाल क्लब के बीच हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने मैच की शुरूआत कराई। जेनेक्स क्लब के नाइजीरियाई खिलाड़ी राशिद अली और घाना के डिवाइन का तालमेल बहुत बेहतरीन था। मध्यांतर तक दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद घाना के खिलाड़ी डिवाइन ने तेज गति से दौड़ते हुए एबीसीडी की रक्षा पंक्ति के तीन खिलाड़ी को छकाया और आकर्षण को बेहतरीन पास दिया। आकर्षण ने शानदार गोल करके टीम को एक गोल से आगे कर दिया। एबीसी फुटबाल क्लब के जावेद सुलेमानी ने जेनेक्स की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाना शुरू किया, लेकिन आज शायद जावेद का दिन नहीं था
जेनेक्स फुटबाल क्लब ने एबीसीडी फुटबाल क्लब को 1-0 से हराकर दूसरी बार प्रतियोगिता अपने नाम की। पुरस्कार वितरण समारोह में राजकीय डिग्री कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. बृजेश राठी व निशा तोमर ने पुरस्कार वितरण किया। विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता एबीसीडी फुटबाल क्लब को 21 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जेनेक्स क्लब के युवराज को स्पोर्ट्स साइकिल के रूप में मिला। गोल्डन बूट का पुरस्कार एबीसीडी के जावेद सुलेमानी को मिला। बेस्ट मिडफील्डर का पुरस्कार जेनेक्स के घाना के विदेशी खिलाड़ी डिवाइन को दिया गया।
विज्ञापन
अंडर 15 वर्ग में तोपखाना, महिला वर्ग में एबीसीडी विजेता
अंडर 15 आयु वर्ग में तोपखाना फुटबाल क्लब और चंदा फुटबाल क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें तोपखाना फुटबाल क्लब की टीम ने चंदा फुटबाल क्लब को 3-1 से हराकर जीत प्राप्त की। वहीं महिला वर्ग का मैच एबीसीडी फुटबाल एकेडमी व गाजियाबाद फुटबाल क्लब के बीच हुआ। इसमें एबीसीडी ने 2-0 से गाजियाबाद की टीम को हराकर मैच जीता। आयोजन सचिव पवन तोमर ने कहा कि अगले वर्ष भी भव्य रूप से टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश यादव, एलपी सिंह, उपेंद्र पवार, इंद्रपाल सिंह अभिनव तोमर आदि मौजूद रहे।