फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gender tests, doctor and broker woman caught

लिंग परीक्षण करते डॉक्टर सहित दलाल महिला को रंगे हाथ पकड़ा

Tue, 14 Nov 2017 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 14 Nov 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Gender tests, doctor and broker woman caught
पकड़ी गईं महिलाएं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार (उत्तराखंड) की पीसीपीएनडीटी की टीम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में शामली रोड स्थित एक मकान में छापा मारकर भ्रूण लिंग परीक्षण के अवैध धंधे का खुलासा किया है। टीम ने मौके से लिंग परीक्षण कर रहे डॉक्टर, दलाल महिला सहित छह लोगों को पकड़ा हैं, इनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में डॉक्टर रूपेश, भ्रूण जांच कर रही महिला शबाना, एजेंट कविता निवासी बिजनौर, मकान की किराएदार अन्नू, यहां भ्रूण लिंग परीक्षण कराने आई महिला सुबलेश और सुंदरी शामिल है। टीम ने मौके से एक टेबलेट, प्रोक्यूब के साथ अन्य उपकरण बरामद किए। रूपेश को साथ लेकर टीम ने शामली रोड पर ही हिमालय चेरीटेबिल हास्पिटल में भी छापा मारा। यहां अस्पताल के भीतर अवैध रुप से पैथोलॉजी लैब भी चलती मिली, जिसे टीम ने कार्रवाई कर सील कर दिया गया। हिमालय अस्पताल रूपेश के पिता का बताया गया है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार जिले कीबहादराबाद की पीसीपीएनडीटी टीम को कई रोज से मुजफ्फरनगर में लिंग परीक्षण होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इन्हें पकड़ने के लिए टीम ने एक गर्भवती महिला व उसके सहयोगी को तैयार किया। एजेंट कविता ने रविवार को महिला को  बिजनौर बुलाया। महिला बिजनौर पहुंची तो कविता उसे अपने साथ मुजफ्फरनगर ले आई। टीम को चकमा देने के लिए कविता महिला को जानसठ रोड पर टेंपू से उतारकर अन्य महिलाओं के साथ ले गई। करीब आधा इंतजार करने पर जैसे ही कविता जानसठ रोड पर पहुंची तो टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद टीम ने उसे साथ लेकर शामली रोड पर कार्रवाई की।  देर रात को स्वास्थ्य विभाग के पीसीपीएनडीटी नोडल अफसर डॉक्टर एसके अग्रवाल की ओर से लिंग परीक्षण की धाराओं, गैर कानूनी कार्य करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक मुकदमा बिना अनुमति पैथोलॉजी लैब चलाने के लिए हिमालय चेरीटेबिल हास्पिटल के खिलाफ भी दर्ज कराया गया है।  एसीएमओ ने बताया कि  रूपेेश के डिग्री की जानकारी ली जा रही है कि वह डॉक्टर या बिना डॉक्टरी के ही भ्रूण परीक्षण करता था।
विज्ञापन


पढ़ें : फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे कार्रवाई में शामिल

Gender tests, doctor and broker woman caught
जांच करने का टैबलेट बरामद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरिद्वार के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी, एसीएमओ डॉ एसडी शाकैया, एआरओ विनोद कुमार, पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी रवि संदल, कुलदीप बिष्ट, एसआई अजय कृष्णम के साथ मुजफ्फरनगर के एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल, अशोक शर्मा शामिल रहे।, देर रात को शहर कोतवाली पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने भी हरिद्वार की टीम द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed