Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GCA wins ECI cricket tournament

Meerut News: ईसीआई क्रिकेट टूर्नामेंट में जीसीए की शानदार जीत

Wed, 03 Jun 2026 07:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 03 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
GCA wins ECI cricket tournament
जालंधर में आयोजित टूर्नामेंट में जीसीए की टीम ने जीता मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। देव काॅलेज जालंधर की ओर से आयोजित ईसीआई क्रिकेट टूर्नामेंट में मेरठ की जीसीए क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन कर जीत प्राप्त की। जीसीए ने रॉयल क्रिकेट एकेडमी को 108 रन से हराया।

जीसीए क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। टीम की ओर से जयवर्धन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 79 गेंदों में 128 रनों की पारी खेली। 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 15.1 ओवरों में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मोहित ने सर्वाधिक 34 रन (28 गेंद) बनाए। गेंदबाजी में रणविजय और आरव ने तीन-तीन विकेट लिए। लव ने दो विकेट लिए। जयवर्धन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके लिए गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed