{"_id":"6974dc5ce232432bc40dc993","slug":"gave-the-message-of-brotherhood-for-the-progress-of-the-country-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1090549-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: देश की तरक्की के लिए दिया भाईचारे का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: देश की तरक्की के लिए दिया भाईचारे का पैगाम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। इमाम हजरत अली के बेटों हजरत इमाम हुसैन व गाजी हजरत-ए-अब्बास की यौमे विलादत (जन्म दिवस) पर शनिवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया। कौमी एकता मार्ग स्थित शाह जलाल चौक पर हुए कार्यक्रम में उलमा ने तकरीरों में पैगाम दिया कि दीन-ए-इस्लाम के उसूलों की पैरवी करते हुए हम खुशगवार और मिसाली जिंदगी गुजार सकते हैं। देश की तरक्की और खुशहाली के लिए एकता और भाईचारा जरूरी है।
घंटाघर छोटी कर्बला, चौड़ा कुआं, जैदी फार्म दरबारे हुसैनी इमामबारगाह पंजेतनी, जैदी सोसायटी, इमामबारगाह अबु तालिब लोहिया नगर में भी महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया। अली मिशन सोसायटी की ओर से शाह जलाल चौक पर सबील पैगाम-ए-इंसानियत लगाई गई। इसका उद्घाटन मौलाना राशिद अली जैदी, मौलाना अमीर आलम और मौलाना अल्ताफ हुसैन ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान संयोजक हैदर अब्बास रिज़वी, बुरहान जैदी, अयाज हुसैन, जावेद रजा, युसूफ हुसैन, हाजी खुर्शीद जैदी, हाजी अंजुम जैदी, हाजी शमशाद अली जै़दी आदि मौजूद रहे।