फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gave information in kanya sumangal yogna

कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया

Wed, 08 Jan 2020 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
gave information in kanya sumangal yogna
रोहटा। डीएम मेरठ एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ के निर्देशानुसार मंगलवार को कन्या सुमंगला योजना के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने रासना गांव में हुए कार्यक्रम में कहा कि कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थिति को सुदृढ़ करना, कन्या भ्रू्ण हत्या को खत्म करना, सामान्य लिंगानुपात स्थापित करना, बाल विवाह रोकना, नवजात कन्या के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा बालिका के जन्म के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित करना आदि हैं। रोहटा ब्लॉक के उपकेंद्र मीरपुर, कैथवाड़ी, किनौनी, रासना, रामपुर मोती का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार एवं यशवीर राणा बीपीएम के द्वारा किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा योजना के अंतर्गत श्रेणी 1 एवं श्रेणी 2 के लाभार्थियों के फॉर्म भरवाए जाने की जानकारी दी। डॉ. कुमार ने बताया कि एएनएम आशा एवं आंगनवाड़ी के द्वारा फॉर्म भरवाने का काम किया जा रहा है। जनसेवा केंद्र पर भी फार्म भरे जा सकते हैं। सुमंगला योजना के अंतर्गत एक अप्रैल 2018 से जन्मी पहली या दूसरी लड़की एवं एक अप्रैल 2019 से जन्मी पहली या दूसरी लड़की को इसका लाभ दिया जाना है। जो की जन्म से 12 वीं कक्षा में पंजीकृत होने तक किस्तवार दिया जाएगा। मंगलवार को श्रेणी वन के 22 फॉर्म एवं श्रेणी 2 के 31 फॉर्म जमा किए गए हैं। 26 फार्म वापस किए गए हैं। ब्लॉक के गांवों में 200 हजार पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed