गौतम बुद्ध और अम्बेडकर की मूर्तियां तोड़ीं, दलितों ने किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गांव सिसौला कलां में असामाजिक तत्वों ने अम्बेडकर भवन में लगी गौतम बुद्ध और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
गांव सिसौला कलां स्थित अम्बेडकर भवन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर और गौतम बुद्ध भगवान की मूर्ति स्थापित है। सोमवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने ईटों से दोनों मूर्तियों पर पर कई वार किए। इससे भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति आंशिक रूप से टूट गई। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर सिसौला कलां और आसपास के गांवों के सैकडों ग्रामीण मौके पर जमा हो गये।
पढ़ें : अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने पर दलितों में आक्रोश, हंगामा, फोर्स तैनात
घटना की जानकारी पर जानी पुलिस और थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे। के आने पर ग्रामीण मूर्ति तोड़ने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया। गांव के मनोज ने जानी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा के अनुसार घटना के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। गांव में रात के समय गश्त बढ़ा दी गई है। देर शाम भगवान गौतम बुद्ध की क्षतिग्रस्त मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति पुलिस ने लगवा दी।
वहीं घटना की जानकारी होने पर हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। गुरुकुल प्रभात आश्रम से जुडे़ गुलाब सिसौला ने भी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिये जाने की मांग की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/