{"_id":"59f96ebc4f1c1b6a678b8b27","slug":"ambedkar-statue-fragmented-in-muzaffarnagar-ruckus-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने पर दलितों में आक्रोश, हंगामा, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने पर दलितों में आक्रोश, हंगामा, फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
अम्बेडकर की मूर्ति खंडित करने पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जिले के शुक्रताल में बुधवार सुबह डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति तोड़ने पर हंगामा हो गया। आक्रोशित दलित समाज के लोगों ने विरोध करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर एसपी देहात मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
वहीं दलित समाज के लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध किया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसलिए प्रशासन ने पूरे गांव में पुलिसफोर्स तैनात कर दी है। तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह मूर्ति को पूरी तरह खंडित कर दिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें : मुजफ्फरनगरः दलित-ठाकुरों के बीच चली गोलियां, 18 लोग घायल, मौके पर फोर्स तैनात
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले भी मुजफ्फरनगर में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। जिन्हें लेकर काफी खून-खराबा हुआ है। सवाल है कि बार-बार ऐसे मामले देखने को क्यों मिलते है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/