फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gas leak in cold store

कोल्ड स्टोर से गैस रिसाव, चपेट में मासूम

Mon, 09 Nov 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 09 Nov 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
gas leak in cold store

लिसाड़ी गेट चौराहे के पास रविवार शाम गैस रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। कहा गया कि रिसाव बंद पड़े कोल्ड स्टोर से हुआ। गैस की चपेट में आने से बच्चों समेत एक दर्जन से ज्यादा स्थानीय लोग इसकी चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड को काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चल पाया कि रिसाव कहां से हुआ।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के लिसाडी गेट चौराहे के समीप बर्फखाना में रामा कोल्ड स्टोर है। जिसे दो साल पहले बसपा नेता याकूब कुरैशी ने खरीद लिया था। जिसमें प्लॉटिंग के लिए सफाई चल रही थी। शाम करीब छह बजे अचानक कोल्ड स्टोर के प्लॉट के पास से गैस रिसाव हुआ।
विज्ञापन


देखते ही देखते पद्मपुरा निवासी अफजल, शारिक, शाहनवाज, रूखसाना, जावेद समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों को उल्टियां होनी शुरू हो गई। गैस की चपेट में आए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना पुलिस सहित फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे। चीफ फायर ऑफिसर आरएस सोनी ने बताया कि प्लॉट के पास किसी प्रकार की कोई गैस पाइप लाइन नहीं मिली है। जिससे गैस रिसाव की पुष्टि हो सके। रिसाव कहां से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि गैस का असर धीरे-धीरे कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस रिसाव से दहशत
गैस रिसाव के बाद स्थानीय लोगों में दहशत रही। स्थानीय लोग इस बात से ज्यादा चिंतित हो गए कि गैस रिसाव कहां से हुआ, इसका पता नहीं चल पाया। कुछ लोग डर के कारण रात में बर्फखाना इलाका छोड़कर अपनी रिश्तेदारी में रहने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed