{"_id":"62663990716c3d373c2dbcea","slug":"gas-cylinders-burst-while-cooking-eight-members-of-the-same-family-were-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला बड़ा हादसा: खाना बनाते वक्त फटा गैस सिलिंडर, एक ही परिवार के आठ सदस्य झुलसे, दो दिन बाद घर में होनी है शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टला बड़ा हादसा: खाना बनाते वक्त फटा गैस सिलिंडर, एक ही परिवार के आठ सदस्य झुलसे, दो दिन बाद घर में होनी है शादी
Mon, 25 Apr 2022 11:32 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:32 AM IST
सार
मेरठ के टीपीनगर थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह गैस सिलिंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के तकरीबन आठ सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
फटा गैस सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सोमवार सुबह टीपीनगर थानाक्षेत्र में एक मकान में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के आठ सदस्य झुलस गए। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार टीपीनगर थानाक्षेत्र में चंद्रलोक कॉलोनी में आज सुबह एक मकान में तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। इससे आसपास मौजूद परिवार के आठ लोग झुलस गए। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।