फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   garibrath ka sanchalan meerut se hoker karane ki mang

Meerut News: चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ का मेरठ होकर संचालन करने की मांग

Thu, 01 Oct 2026 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
garibrath ka sanchalan meerut se hoker karane ki mang
चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन गरीब रथ का मेरठ होकर संचालन करने की मांग
विज्ञापन

सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर ट्रेन के मार्ग विस्तार का दिया सुझाव

माय सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने चेन्नई सेंट्रल और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार मेरठ होते हुए योगनगरी ऋषिकेश तक करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर ट्रेन के संचालन में बदलाव की संभावनाओं का तकनीकी और परिचालन की दृष्टि से परीक्षण कराने का सुझाव दिया है।
सांसद ने ट्रेन संख्या 12611 और 12612 के मार्ग विस्तार का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन चेन्नई और दिल्ली के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण किफायती वातानुकूलित रेल सेवा है। इसके मार्ग का विस्तार होने से उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के प्रमुख शहरों के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

यह ट्रेन को हजरत निजामुद्दीन से आगे गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, देवबंद, रुड़की और हरिद्वार होते हुए योगनगरी ऋषिकेश तक चलाया जा सकता है। इसी प्रकार, वापसी में ट्रेन संख्या 12612 को योगनगरी ऋषिकेश से हरिद्वार, रुड़की, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद होते हुए हजरत निजामुद्दीन तक संचालित करने की संभावना का परीक्षण करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद का कहना है कि ट्रेन चेन्नई में रखरखाव के लिए 81 घंटे और हजरत निजामुद्दीन में 29 घंटे खड़ी रहती है। ऐसे में मार्ग विस्तार की व्यवहार्यता का आकलन किया जा सकता है।
इससे मेरठ और आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत के साथ-साथ हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed