फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Garbage is not only causing trouble but also chaos in the city

Meerut News: परेशानी ही नहीं बवाल का भी कारण बन रहा शहर में कूड़ा

Fri, 11 Apr 2025 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Garbage is not only causing trouble but also chaos in the city
मेरठ..कंवलजीत..सूरजकुंड नगर निगम डिपो पर वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र ने ड्राइवर अविनाश को मारी ग
मेरठ। शहर में कूड़ा न केवल लोगोें की बड़ी परेशानी है बल्कि अब बवाल का कारण भी बनने लगा है। डिपो में ड्राइवर अविनाश को गोली लगने और भाजपा पार्षद रविंद्र कुमार पर हमले का जिम्मेदार नगर निगम को ठहराया जा रहा है। वार्ड-18 में सफाई और कूड़ा न उठने को लेकर भी पार्षद परेशान थे। पार्षद ने पहले सूरजकुंड डिपो और फिर निगम अधिकारियों को फोन कर शिकायत की। सांसद अरुण गोविल भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने कूड़े के पहाड़ की समस्या रख चुके हैं।
विज्ञापन

पार्षद रविंद्र कुमार के पक्ष में भी भाजपा के कई पार्षद आ गए हैं। पार्षदों का कहना कि यह घटना नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। पार्षद ने अपने वार्ड से कूड़ा उठाने के लिए निगम से गाड़ी मांगी थी। गाड़ी नहीं भेजी गई और न ही कोई आश्वासन दिया। पार्षद ने निगम अधिकारियों को भी अवगत कराया है, जहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। पार्षद अपने दबंग साथियों के साथ सूरजकुंड डिपो पर पहुंचे और कर्मचारियों से गाली-गलौज कर दी। बहस होने के दौरान ही पार्षद और उसके साथियों पर गोली चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मैंने नहीं चलाई गोली
अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद रविंद्र कुमार ने पुलिस को बयान में बताया कि उसने गोली नहीं चलाई। उसकी पिस्टल छीन ली थी और कर्मचारियों ने खुद ही गोली चलाई होगी। कर्मचारियों ने दरवाजा बंद करके उस पर जानलेवा हमला किया है। वह तो कूड़ा गाड़ी न पहुंचने की शिकायत करने गया था। उसके हाथ को गोली चीरती हुई निकली है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर ही मैं सूरजकुंड वाहन डिपो पर गया था। कर्मचारियों ने ही हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज में लापरवाही न कीजिए
महापौर करीब ढाई घंटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रहे। महापौर ने बताया कि घटना के एक घंटे बाद भी कर्मचारी के पैर से गोली नहीं निकाली गई और पार्षद के सिर का सीटी स्कैन नहीं हुआ। पार्षद के सिर में काफी चोट है, जिसके चलते वह चिल्ला रहे थे। महापौर ने इमरजेंसी प्रभारी और प्रधानाचार्य को फोन करके बुलाया। बोले, दोनों के इलाज में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। तब जाकर डॉक्टरों ने इलाज में तेजी लाई।

मेरठ..कंवलजीत..सूरजकुंड नगर निगम डिपो पर वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र ने ड्राइवर अविनाश को मारी ग

मेरठ..कंवलजीत..सूरजकुंड नगर निगम डिपो पर वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र ने ड्राइवर अविनाश को मारी ग

मेरठ..कंवलजीत..सूरजकुंड नगर निगम डिपो पर वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र ने ड्राइवर अविनाश को मारी ग

मेरठ..कंवलजीत..सूरजकुंड नगर निगम डिपो पर वार्ड 18 के पार्षद रविंद्र ने ड्राइवर अविनाश को मारी ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed