फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Garbage collection company BVG's contract may be canceled on January 6

Meerut News: कूड़ा उठाने वाली बीवीजी कंपनी का 6 जनवरी को अनुबंध हो सकता निरस्त

Mon, 30 Dec 2024 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection company BVG's contract may be canceled on January 6
मेरठ। महानगर में कूड़ा उठाने वाली बीवीजी कंपनी को नगर निगम ने रविवार को नोटिस जारी कर दिया। 7 दिन में नोटिस का जवाब न देने पर 6 जनवरी 2025 को अनुबंध निरस्त करने की चेतावनी दी। नगरायुक्त द्वारा दिए नोटिस में पूर्व में कंपनी के द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन न करने और गंभीरता से काम न करने का जिक्र भी किया है।
विज्ञापन

दीपावली के अवसर पर कूड़ा उठाने वाली कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर जाने के बाद 2 दिसंबर 2024 को नगर आयुक्त ने कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें निर्देश दिए थे कि किसी भी सूरत में महानगर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की प्रक्रिया बाधित नहीं होगी। शहर में होटल, प्रतिष्ठान फैक्ट्रियां और घरों से कूड़ा उठाकर पैसा कलेक्शन बढ़ाने पर भी मंथन हुआ था। कंपनी ने नगर निगम द्वारा दी गई चेतावनी को दरकिनार कर अनुबंध के विपरीत ही काम किया है। भुगतान न मिलने पर 8 दिन पहले कंपनी के कर्मचारी बिना बताए हड़ताल पर चले गए थे। इसे लेकर महानगर में कूड़ा नहीं उठ पाया है। हालात को देखते हुए नगर निगम ने खुद के सफाई कर्मचारी व सुपरवाइजरों लगाकर डोर टू डोर कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी संभाल ली। अब नगर निगम के बार-बार नोटिस देने के बावजूद कंपनी द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। रविवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बीवीजी कंपनी को फिर एक नोटिस दिया है। जिसमें स्पष्ट लिखा है कि संतोषजनक जवाब और कार्य में सुधारने करने पर न करने के चलते 6 जनवरी 2025 को निगम द्वारा अनुबंध को निरस्त कर दिया जाएगा। डोर टू डोर कूड़ा उठाने का नगर निगम और कंपनी के बीच अनुबंध है। कंपनी को 73 वार्डों में कूड़ा उठाने की एवज में नगर निगम प्रतिमाह दो करोड़ रुपए से ज्यादा उक्त कंपनी को देता है। निगम ने अपने वाहन कंपनी को हैंडओवर किए हुए हैं, बावजूद सुधार नहीं किया है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना कि कंपनी को अंतिम मौका दिया है। इस बार कंपनी ने संतोषजनक जवाब देने के साथ-साथ कार्य शैली में परिवर्तन नहीं किया तो 6 जनवरी को अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। कंपनी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed