फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganpati Bappa Morya, come early next year

Meerut News: गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ

Sun, 20 Sep 2026 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, come early next year
40 से अधिक स्थानों से निकाली गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा, गुलाल उड़ाकर नम आंखों से दी विदाई
विज्ञापन

- बेगमपुल से माधवपुरम तक उड़ा अबीर गुलाल, गूंजे गणेश जी के भजन
- भोला झाल, नानू सहित मुरादनगर में किया शहर के लोगों ने विसर्जन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में 40 से अधिक स्थानों से रविवार को गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। बेगमपुल, सदर, ब्रह्मपुरी, शारदा रोड से नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते दिल्ली रोड पहुंचे। शहर के लोगों ने भोला झाल, नानू सहित मुरादनगर में विसर्जन किया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।
दिल्ली रोड मानसरोवर गार्डन से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने परिवार के साथ पूजन किया। मंगल आरती के बाद यात्रा आरंभ हुई। इस अवसर पर रेखा पुंडीर, रविता, आयुषी, आराध्या, मधु, सुमन, बिंदिया, विकास गौड़ा, भानू प्राप्त सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा पैठ बाजार स्थित मंदिर महादेव में सात दिवसीय गणेश उत्सव के समापन परभगवान गणेश की प्रतिमा का विधि विधान से नानू गंगनहर में विसर्जन किया गया। मंदिर परिसर से ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ विसर्जन यात्रा निकली। मंदिर महादेव प्रबंध समिति के सचिव एवं कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान गणेश अग्रवाल, मदन गोपाल गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेश खन्ना, पार्षद बबीता खन्ना, मनोज मित्तल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट एंड रोड सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान बालाजी मंदिर में महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने विधि विधान से गणेश जी का पूजन किया। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। गढ़ रोड राजराजेश्वरी मंदिर में दिव्यानंद महाराज ने विधि विधान से गणेश जी का आरती पूजन किया। , बेगमबाग में गणेश पूजन पंडित महेश ने किया। यजमान अतुल वर्मा, प्रियंका वर्मा, प्राची वर्मा रहीं। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण अतुल वर्मा और प्रियंका ने किया। इस अवसर पर शिव पार्वती झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर तुषार, हर्ष, कृष्ण, प्रियंका मौजूद रहीं।


महोत्सव में किया स्वास्थ्य परीक्षण
सदर तेली मोहल्ला में गणपति महोत्सव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शुगर, कोलेस्ट्रोल, कैलशियम, यूरिक एसिड की निशुल्क जांच की गई। शिविर का 105 लोगों ने लाभ लिया। रक्तसंग्रह मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा किया गया। सायं काल गणेश पंडाल में महाआरती हुई। इस अवसर पर आशीष शर्मा, शिवम कुमार, हर्ष सक्सेना, शुभम पाल, धैर्य राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed