फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganpati Bappa Morya, come early next year

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

Tue, 02 Sep 2025 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, come early next year
शोभा यात्रा में श्री गणेश भगवान का माला पहनकर स्वागत करते
शाहजहांपुर में पांच दिवसीय पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन से पहले कस्बे में निकली शोभायात्रा
विज्ञापन

किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर में पांच दिन से चल रहे श्री गणेश महोत्सव में मंगलवार को गणेशजी की मूर्ति विसर्जन से पूर्व पंडित शंभूप्रसाद शास्त्री के मंत्रोच्चारण के बाद पूजा-अर्चना, हवन कर शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा बडा बाजार से शुरू हुई तथा मोहल्ला नूरसराय, मैन बाजार, आंबेडकर नगर, अहेरियान मोहल्ले से होकर शीतला माता मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल शिव -पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकियों, बैंडबाजे और डीजे की धार्मिक धुनों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर और आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भीड़ के चलते पुलिस को मेरठ-गढ़ मार्ग पर यातायात सुचारू करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इस मौके पर देवेंद्र कुमार कंसल, अनिल कुमार अग्रवाल, टिंकू, मुकेश, रजनीश, मनोज, अभय गर्ग, अभय शंकर, गोरी, तुषार, वंश चिंराग, काव्य अग्रवाल, भव्य अग्रवाल, पवन, रितुन, तारिक खान, श्रीभगवान, अखिल अग्रवाल, यश गोयल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed