फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster resort to stop criminals in jail

अपराधियों को जेल में रोकने के लिए गैंगस्टर की कार्रवाई कर रही पुलिस

Sun, 27 Dec 2020 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gangster resort to stop criminals in jail
मेरठ। अपराधियों को जेल में रोकने के लिए पुलिस अब लिखापढ़ी कर रही है। गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर अपराधियों को जेल में रोकने की तैयारी चल रही है। इसके चलते भूपेंद्र बाफर, मोनू जाट सहित कई अपराधियों पर हाल ही में गैंगस्टर लगा है।
विज्ञापन

चश्मदीद गवाह के खौफ में आने के कारण अपराधियों को मुकदमों में जमानत मिल रही है। पुलिस की लचर पैरवी से एक के बाद एक मुकदमे कमजोर पड़ रहे हैं। यहां हालत ये है कि अपराधी भूपेंद्र बाफर, सुमित जाट, मोनू जाट, योगेश भदौड़ा, उधम सिंह समेत दर्जनों अपराधी ऐसे हैं जिन्हें जमानत मिल गई है। उनको अब जेल में ही रोकने के लिए गैंगस्टर की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हाल ही में भूपेंद्र बाफर, मोनू जाट समेत 22 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। जिससे यह सभी अपराधी जेल से बाहर ना आएं क्योंकि जेल से बाहर आकर यह अपराधी पंचायत चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं और खून खराबा भी हो सकता है। इसको देखते हुए अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा भी दूसरे राज्यों में मुकदमों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से बाहर नहीं आएंगे अपराधी
अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई लगातार की जा रही है। जेल में बंद अपराधी या जमानत पर बाहर आए अपराधियों का भी रिकॉर्ड खंगालकर गैंगस्टर लगाया जा रहा है। किसी भी हालत में अपराधी जेल से बाहर नहीं आएगा, क्योंकि वह बाहर आकर वारदात कर सकता है। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed