फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster on all nine accused in Ashish Gurjar murder case in Meerut

यूपी: आशीष गुर्जर हत्याकांड मामले में सभी नौ आरोपियों पर गैंगस्टर  

Sat, 20 Jul 2019 11:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jul 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
Gangster on all nine accused in Ashish Gurjar murder case in Meerut
आशीष गुर्जर मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शोभापुर के आशीष गुर्जर हत्याकांड में नामजद नौ आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। अभी तक नामजद नौ आरोपियों में से आठ को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि एक फरार है। 
विज्ञापन


जातीय रंजिश में 15 दिसंबर 2018 को शोभापुर निवासी आशीष गुर्जर पुत्र महकार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आशीष की हत्या दो अप्रैल को हुई हिंसा के बाद गोपी पारिया पुत्र ताराचंद पारिया निवासी गांव शोभापुर की हत्या के बदले में होना बताया गया था। चार अप्रैल को बसपा कार्यकर्ता गोपी पारिया की हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन

इसमें आशीष गुर्जर, मनोज गुर्जर, सुनील गुर्जर व कपिल चपराणा नामजद हुए थे। गोपी के हत्या के बाद आशीष गुर्जर पक्ष के 09 लोगों की हत्या का ऐलान किया गया था। जमानत पर छूटने के बाद गोपी पक्ष के लोगों ने आशीष की हत्या कर दी थी। 

मामले में गोपी के भाई प्रशांत पारिया, पिता ताराचंद पारिया, रोहित, मोहित उर्फ भांडू, अमरदीप सहित नौ लोग नामजद हुए। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सिर्फ अमरदीप फरार है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियों की संस्तुति के बाद सभी को गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed