यूपी: अपहरण कर 6 साल की मासूम से गैंगरेप, किशोरों की करतूत से हर कोई हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब यहां एक छह साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही दो दरिंदों ने वारदात को अंजाम दिया। जानिए पूरा मामला...
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात को गांव के ही दो किशोरों ने अंजाम दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि महिला चिकित्सक डॉ. रिचा देशवाल ने जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार बच्ची का पिता मजदूरी करता है, जो बुधवार सुबह पत्नी के साथ खेतों में मजदूरी करने निकल गया था। दंपति की छह साल की बच्ची दोपहर को गांव के ही बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का दूसरे समुदाय का 14 साल का किशोर और उसका साथी बच्ची को बहला फुसलाकर गांव के पास जंगल में ले गए और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ खेलने वाले बच्चों ने इसकी जानकारी अपने-अपने घर पहुंचकर परिजनों को दी। जिसके बाद बच्ची के परिजन और ग्रामीण बच्ची की तलाश में जंगल में पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी दोनों किशोर मौके से भाग निकले। जिसके बाद बच्ची को परिजन घर ले आए और सूचना थाना पुलिस को दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष परीक्षितगढ़ पवन मलिक और सीओ सदर देहात जितेंद्र सरगम गांव में पहुंचे और बच्ची के परिजनों से जानकारी ली।
पढ़ें : यूपी: छात्रा से 2 साल तक करते रहे गैंगरेप, आपबीती सुन अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई
प्रभारी थानाध्यक्ष के अनुसार बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। दोनों आरोपी किशोरों के खिलाफ परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।
बचती रही पुलिस
दोपहर से लेकर देर शाम तक थाना पुलिस मीडिया से घटना को छिपाने का प्रयास करती रही। बच्ची को पुलिस गांव से थाने ले आई थी, जहां सीओ ने बच्ची के साथ पूछताछ की। वहीं, जानकारी मिली कि पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर चौकी पर बैठा रखा है। वहीं, सरकारी महिला चिकित्सक ने भी जांच के बाद बच्ची के साथ गलत काम होने की पुष्टि की। लेकिन कार्यवाहक थानाध्यक्ष और सीओ मीडिया से कुछ भी बताने से बचते रहे। रात को पुलिस ने घटना और कार्रवाई के बाबत बताया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/