फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rape with a little girl in saharanpur

यूपी: मौसा ने छोटी बच्ची से किया रेप, हालत देख खिसक गई परिजनों के पैरों तले जमीन

Mon, 25 Jun 2018 11:08 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 25 Jun 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Rape with a little girl in saharanpur
फाइल फोटो

घर पर आए मौसा ने सात साल की मासूम को ही हवस का शिकार बना लिया। परिजनों ने बच्ची की हालत देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए पूरा मामला। 

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। बेहट थाना क्षेत्र में शनिवार रात घर पर आए मौसा ने ही सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घर के किसी सदस्य को उसकी घिनौनी हरकत का पता चला इससे पहले ही वह घर से फरार हो गया। परिवार के सदस्यों ने रविवार सुबह मासूम की हालत देखी तो उनके पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति रविवार सुबह परिजनों के साथ अपनी सात साल की मासूम बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा और अपने साढू़ बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर में पीड़िता के पिता का आरोप है कि शनिवार रात घर पर उसकी दो बेटियां अकेली थी। करीब 11 बजे उसका साढू़ पाजराणा गांव निवासी तनवीर उनके घर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : किशोरी को बुरी नीयत से दबोचा, तमंचे की नोक पर गैंगरेप, बनाई वीडियो क्लिप

आरोप है कि उसने उसकी सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया और दिन निकलने पर घर से निकल गया। सुबह मासूम की हालत खराब देख दूसरी बेटी ने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता को बेहोशी की हालत में उसके भाई के बच्चों ने उठाया। होश में आने पर बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया मेडिकल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed