फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga water reached, supply will be provided to every home in the city from today

Meerut News: गंगाजल पहुंचा, शहर में आज से घर-घर होगी आपूर्ति

Sat, 18 Nov 2023 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ganga water reached, supply will be provided to every home in the city from today
मेरठ। शहर में गंगाजल पहुंच गया है और शनिवार सुबह से घर-घर आपूर्ति शुरू हो जाएगी। जलकल विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि दो दिन पहले गंगनहर स्थित भोले की झाल से छोड़ दिया था। गंदा पानी आने के कारण घरों में गंगाजल की आपूर्ति शुरू नहीं हुई थी। अब पानी साफ हो गया है। इसके चलते गंगाजल की आपूर्त्ति शुरू करेंगे।
विज्ञापन

गंगनहर और रजवाहों की सफाई के चलते 20 दिन से गंगाजल की आपूर्ति बंद थी। इसे लेकर मेरठ शहर में कई जगह पानी की बड़ी समस्या हुई। शास्त्रीनगर, साकेत, नौचंदी तिरंगा गेट और लिसाड़ीगेट में नगर निगम को घर-घर पानी पहुंचाने के लिए टैंकर तक लगाने पड़े। साकेत के लोगों ने टेंडरों से आने वाले पानी का विरोध भी किया था। नलकूप और जलाशय से पानी की पूर्ति करने में निगम लगा था। अब रजवाहों की सफाई हो गई है। इसके चलते दो दिन पहले गंगनहर से शहर में गंगाजल छोड़ दिया था। पानी गंदा होने के चलते नगर निगम ने घर-घर आपूर्ति वाला गंगाजल सप्लाई नहीं किया। दावा है कि शनिवार से गंगाजल की आपूर्ति चालू कर देंगे। अब गंगनहर से पानी साफ आ रहा है। वहीं, किसानों को भी कृषि हेतू पानी की व्यवस्था चालू हो गए है। किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed