{"_id":"6afb06aa02c877a1760fdf09","slug":"ganga-snaan-mela-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1357069-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां गंगा का जयकारा लगाते गढ़ मेले के लिए रवाना हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां गंगा का जयकारा लगाते गढ़ मेले के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
... कंकरखेड़ा मार्ग से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बाइकों पर सवार होकर निकले श्रद्धालु, रास्तों पर दिखी आस्था
... दिल्ली रोड, बागपत रोड, रोहटा रोड और सरधना रोड से गुजर रहे श्रद्धालुओं के जत्थे, रंग-बिरंगी फिरक बनीं आकर्षण का केंद्र
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
कार्तिक मास में मां गंगा के प्रति अटूट आस्था का नजारा शहर की सड़कों पर दिखाई देने लगा है। गढ़ मुक्तेश्वर के गंगा मेले में स्नान और पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे शहर और देहात से रवाना हो रहे हैं। सोमवार को कंकरखेड़ा मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा का स्मरण करते हुए गढ़ मुक्तेश्वर के लिए निकले। किसी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में परिवार और जरूरत का सामान रखा तो युवा बाइकों पर सवार होकर जत्थों के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए।
श्रद्धालुओं के इन जत्थों में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भी भागीदारी रही। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रंग-बिरंगी झालरों, झंडों और धार्मिक प्रतीकों से सजाया गया है। इनके साथ चल रही आकर्षक फिरक ( बुग्गी का आकर्षक स्वरूप ) और भक्ति गीत लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह मां गंगा के जयकारे गूंजते रहे हैं । युवाओं में मेले को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। कई श्रद्धालु पैदल भी शहर में जाम दौड़ रहे हैं।
शहर के अलग-अलग इलाकों के अलावा देहात क्षेत्र से भी श्रद्धालु गढ़ की ओर बढ़ रहे हैं। दिल्ली रोड, बागपत रोड, रोहटा रोड और सरधना रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बाइकों के जत्थे नजर आ रहे हैं। बागपत और बड़ौत क्षेत्र के श्रद्धालु भी इन मार्गों से होते हुए गढ़ मुक्तेश्वर की ओर जा रहे हैं। कई परिवारों ने समूह में यात्रा करने की तैयारी की है ताकि रास्ते में एक-दूसरे का सहयोग कर सकें।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में घरेलू सामान, बिस्तर, रसोई का सामान और खाने-पीने की वस्तुएं लेकर श्रद्धालु कई दिनों के प्रवास की तैयारी के साथ निकल रहे हैं। गढ़ गंगा मेले में श्रद्धालु गंगा किनारे तंबुओं में ठहरते हैं और परिवार के साथ धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। यह मेला पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख हिस्सा है।
गढ़ मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का आयोजन 17 से 25 नवंबर तक किया जा रहा है। मेले में करीब 30 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मुख्य स्नान 24 नवंबर को होगा। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए घाट, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और यातायात संबंधी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
मेले में पहुंचने की उत्सुकता बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखाई दे रही है। शहर की जंघेठी, जेवरी, दांतल शाहिद बागपत और बड़ौत के ग्रामीण का कहना है कि मां गंगा में स्नान और पूजा-अर्चना करने से मन को शांति मिलती है। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में लोग परिवार और गांव के लोगों के साथ गढ़ गंगा मेले में पहुंचते हैं। शहर की सड़कों पर गुजरते इन जत्थों से माहौल भक्तिमय हो गया है। इस सुंदर दृश्य को देखने के लिए सरधना रोड फ्लाईओवर से लेकर दिल्ली रोड तक सभी लोग रुक गए।