{"_id":"5d925bf08ebc3e93b4345cd7","slug":"ganga-jal-supply-stalled-meerut-news-mrt4461461185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ शहर की गंगाजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ शहर की गंगाजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
मेरठ। भोले की झाल पर 33 केवी की लाइन का केबल खराब होने के कारण सोमवार को शहर में गंगा जल आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में शहर की जनता को मंगलवार को भी गंगाजल नहीं मिल पाएगा। आपूर्ति बुधवार को सुचारु होने की उम्मीद है। फिलहाल नगर निगम जलकल विभाग ने ट्यूबवेल से जलापूर्ति की।
गंगनहर पर भोले की झाल से महानगर को गंगा जल आपूर्ति होती है। भोले की झाल पर 33 केवी की लाइन से गंगाजल प्लांट चलता है। सोमवार सुबह अचानक 33 के वी के केबल में फाल्ट आ गया, यहां जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में प्लांट का संचालन ठप हो गया और शहर को गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। जानकारी होने पर जलकल विभाग ने अपनी ट्यूबवेल से सभी भूमिगत जलाशय और ओवरहेड टैंक पानी से भरे। उसके बाद शहर में पानी की सप्लाई हो पाई। गंगाजल न मिलने के कारण टाउन हॉल, बच्चा पार्क क्षेत्र, शर्मा स्मारक, विकासपुरी और सर्किट हाउस स्थित भूमिगत जलाशय में पानी नहीं पहुंच पाया और सभी क्षेत्रों की जनता बिना पानी के परेशान रही।
नगर निगम जलकल विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि शिकायत के बाद भी विद्युत निगम के अफसरों ने केबल ठीक नहीं किया। मंगलवार को भी शहर की जनता को गंगाजल नहीं मिल पाएगा। हालांकि हमने सभी ट्यूबवेल लों से भूमिगत और ओवरहेड टैंक में पानी भरने का काम शुरू किया हुआ है। जिससे मंगलवार की सुबह सभी क्षेत्रों में जनता को पर्याप्त पानी दिया जा सके।