फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga express way work has done 95 percent

मेरठ में पूरा हो गया गंगा एक्सप्रेस वे 95 फीसदी काम, बिजौली में इंटरचेंज तैयार

Mon, 28 Apr 2025 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ganga express way work has done 95 percent
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा एक्सप्रेसवे का स्थल निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रगति क - फोटो : पुलिस
गंगा एक्सप्रेसवे का काम मेरठ में अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचने वाला है। हापुड़ रोड पर मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का मेरठ में 15 किमी. का दायरा है। इस पर 95 फीसदी के करीब काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


बारह चरणों में बनाए जा रहे एक्सप्रेस-वे का कुल 86 फीसदी काम पूरा हो गया है। बिजौली गांव के पास इंटरचेंज भी तैयार हो गया है। प्रदेश सरकार ने फरवरी में बजट के दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से जोड़ने की घोषणा करते हुए 50 करोड़ का बजट भी इसके लिए आवंटित किया गया।
विज्ञापन


हरिद्वार से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे के जुड़ने से पूरब से पश्चिम तक सभ्यता और संस्कृति एक सूत्र में बंध जाएंगे। रविवार को गढ़मुक्तेश्वर में एक्सप्रेस-वे पर बने हैलीपेड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उतरे और स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माणकर्ता कंपनी आईआरबी के परियोजना निदेशक अनूप कुमार सिंह ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 12 चरणों में ही किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 36,400 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अभी यह छह लेन का एक्सप्रेसवे है, लेकिन बाद में इसे आठ लेन तक चौड़ा किया जा सकेगा।


594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे 12 जिलों के 518 गांवों से होकर गुजरेगा। मेरठ में इसकी लंबाई 15 किमी. है, जिसमें 43 स्ट्रक्चर तैयार करने का दावा है। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बिजौली गांव से शुरू होकर गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज में एनएच-19 पर जुदापुर दादू गांव के पास तक होगा।
 

 

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ के बाद ये हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ से होता हुआ प्रयागराज पर खत्म होगा।
आईआरबी के परियोजना निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ में गंगा एक्सप्रेस-वे का काम 95 फीसदी और पूरे प्रोजेक्ट पर 86 फीसदी के करीब काम पूरा हो गया है।

 

मुख्यमंत्री को प्रगति रिपोर्ट के साथ जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है, ऐसे में किसी भी चीज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मानकों का पूरा ध्यान रखते हुए गुणवत्तापरक काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने काम कर रहे श्रमिकों से भी मुलाकात की और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed