फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ganga above danger poin, alert

गंगा खतरे के निशान से पार, खादर में अलर्ट जारी, दो दर्जन से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा

Tue, 20 Aug 2019 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
ganga above danger poin, alert
तटवर्ती गांव तक पहुंचा गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर बारिश का कहर मैदानी इलाके लोगों को भयभीत कर रहा है। बिजनौर बैराज से रविवार रात पानी छोड़े जाने से खादर में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके चलते सोमवार को गंगा का जलस्तर 2 लाख 40 हजार तक पहुंच गया।

विज्ञापन

इससे गंगा के तटबंध की स्थिति चिंताजनक हो गई। वहीं, कमिश्नर एवं डीएम ने खादर का दौराकर तहसील अधिकारियों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं, पीएसी की प्लाटून तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते खादर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। रविवार रात जलस्तर में वृद्धि होने के बाद सोमवार को भी क्रम जारी रहा। सोमवार शाम करीब चार बजे तक गंगा का जलस्तर बढ़कर 2 लाख 97 हजार क्यूसेक पार कर गया।

इससे खादर के फतेहपुर प्रेम, हरिपुर गांवड़ी, सिजोपुर, हंसापुर, हादीपुर गांवड़ी, किशनपुर, रठौरा कला, भीकुंड, दूधली, मखदूमपुर, मानपुर, शहजादपुर, चामरोध समेत दो दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया। वहीं, सिंचाई विभाग के एई पीके जैन ने बताया कि गंगा खतरे के निशान से ऊपर चल रही है। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

अफसरों ने लिया जायजा
कमिश्नर अनीता सी मेश्राम, आईजी आलोक सिंह, डीएम अनिल ढींगरा, एसपी देहात अविनाश पांडेय, उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, तहसीलदार अजय उपाध्याय, नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह, राजस्व टीम समेत खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सीएचसी प्रभारी राहुल वर्मा, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के एई पीके जैन, जेई सतवीर सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने बाढ़ संभावित क्षेत्र फतेहपुर प्रेम स्थित तटबंध का जायजा लिया।

 

उन्होंने ग्रामीणों को चौकसी बरतने की सलाह दी। वहीं, राजस्व टीमों को जलस्तर के साथ तटबंध तथा गांवों की निगरानी रखने की हिदायत दी। उधर, उपजिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई विभाग और तहसील के अधिकारी फतेहपुर प्रेम तटबंध पर नजर लगाए हैं। वे पल-पल की खबर उच्चाधिकारियों को देते रहे। गंगा का जलस्तर बढ़ने से सर्वाधिक खतरा गंगा के फतेहपुर प्रेम स्थित तटबंध को है।

ganga above danger poin, alert
खादर में तटबंध पर पहुंचे अधिकारी गांव वालों से जानकारी करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

फिलहाल बाढ़ के हालात नहीं
कमिश्नर अनीता मेश्राम ने कहा कि गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। देर शाम 8:00 बजे तक स्थिति नाजुक हो सकती है। हालांकि क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने बाढ़ नियंत्रण हेतु एक्शन प्लान को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, आईजी आलोक सिंह ने बताया कि फतेहपुर प्रेम स्थित मंदिर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां से सूचना का आदान-प्रदान होगा।

बाढ़ चौकियां बनाईं
वहीं डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि क्षेत्र में 12 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। जिन पर अधिकारी तैनात किए गए हैं। मेरठ जनपद में 24 गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, बाढ़ से निपटने के एक्शन प्लान लागू कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को चिकित्सा व खाद्य सामग्री आदि सुविधा प्रदान की जाएगी। वहीं, फतेहपुर प्रेम स्थित गुरुद्वारे में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

जलस्तर की स्थिति
सोमवार सुबह 6:00 बजे बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर 1 लाख 82 हजार 4 सौ 68 क्यूसेक
शाम 4:00 बजे बिजनौर बैराज से 2 लाख 58 हजार 700 क्यूसेक
शाम 8:00 बजे 2 लाख 97 हजार 390 क्यूसेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed