{"_id":"615e010a8ebc3e05f21250cf","slug":"gang-raped-by-showing-a-knife-to-a-woman-who-went-to-the-toilet-one-accused-arrested-mawana-news-mrt559557969","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई महिला को चाकू दिखाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए गई महिला को चाकू दिखाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन

मवाना। बुधवार तड़के शौच के लिए जुड्डी बाईपास पर निकली दो विवाहिता बहनों को चाकू दिखाकर दो युवकों उनके रोक लिया। एक बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया तथा उसकी छोटी बहन के साथ दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। विरोध पर सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। उन्हें तलाश करने निकले जीजा ने साइकिल पर जा रहे एक आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि वह और उसकी बड़ी बहन बुधवार तड़के चार बजे जुड्डी बाईपास पर शौच के लिए गई थी। रास्ते में उन्हें दो अज्ञात व्यक्ति मिले। जिन्होंने उसे तथा उसकी बहन को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और हस्तिनापुर रोड नहर पटरी पर मुर्गी फार्म पर ले गए। उसकी बड़ी बहन को आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया। दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। कुछ दूर चलने पर वह रास्ते में बेहोश होकर गिर गई। तलाश करते हुए उसका जीजा मौके पर पहुंचा। जीजा ने साइकिल पर जा रहे एक आरोपी को पकड़ लिया। पकडे़ गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसने पुलिस को अपने दूसरे साथी का नाम बता दिया है। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।