फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang-raped a woman after entering her house, beat her up and injured her, also accused of robbery

Meerut News: घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट कर किया घायल, लूटपाट का भी आरोप

Tue, 16 Jul 2024 06:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Gang-raped a woman after entering her house, beat her up and injured her, also accused of robbery
जानीखुर्द। जानी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर जानी थाने में दी है। महिला ने घटना का विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने और घर का कीमती समान लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस अभी घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, रविवार रात वह अपने घर पर अकेली थी। पति रिश्तेदारी में गया हुआ था। आधी रात के समय चार व्यक्ति उसके घर में घुस आए। आरोप है कि घर में सो रही महिला के साथ चारों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए महिला का सिर फोड़कर घायल कर दिया। यही नहीं, आरोपियों ने घर का कीमती सामान भी लूट लिया। महिला ने घटना की जानकारी घर लौटने पर पति को दी। इसके पीड़िता की ओर से जानी थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार, पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी बनाए गए व्यक्ति ने चार दिन पूर्व अपनी रिश्तेदारी के एक बच्चे का अपहरण किए जाने की रिपोर्ट मुजफ्फरनगर के एक थाने में पीड़िता के खिलाफ दर्ज करवाई थी। पुलिस घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed