{"_id":"5b1fd5154f1c1bac6e8b76cd","slug":"gang-rape-with-woman-in-bijnor-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहले अपहरण फिर जबरन गैंगरेप, महिला ने शोर मचाया और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पहले अपहरण फिर जबरन गैंगरेप, महिला ने शोर मचाया और फिर...
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक महिला का अपहरण कर उसके साथ दो युवकों ने जबरन सामूहिक बलात्कार किया। महिला के शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा हो गई और फिर युवक की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर की है। नूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात दो युवकों ने घर में सो रही महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक युवक को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव फैल गया। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें : शर्मनाक! चचेरे भाई ने 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, बच्ची को देख उड़े परिजनों के होश
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार रात अपने मकान में नीचे की मंजिल में सो रही थी। जबकि महिला का पति और परिवार वाले ऊपर की मंजिल पर सोए हुए थे। रात करीब एक बजे थाना क्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द निवासी रिजवान और आबिद बाइक से महिला के घर पहुंचे और उसे आतंकित कर जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
महिला के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आबिद को मौके पर पकड़ लिया। जबकि रिजवान बाइक को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने आबिद की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्घ गैंगरेप और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/