फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang rape in the farm with the student, victim Hospital recruitment

शौच के लिए जा रही छात्रा को खेत में खींचकर सामूहिक बलात्कार

Tue, 19 Sep 2017 03:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 19 Sep 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Gang rape in the farm with the student, victim Hospital recruitment
छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार

सहारनपुर में देवबंद के गांव करंजली में 12 वर्षीय एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बताया गया कि युवती मंगलवार सुबह करीब 8 बजे शौच के लिए खेत में गयी थी। वहीं गांव के ही दो युवकों ने युवती को अकेला देख खेत में खींच लिया और उसके साथ बारी-बारी से दरिंदगी की। बताया जा रहा है कि युवती ने विरोध किया तो दोनों ने उसे बुरी तरह से पीटा गया। गांव वालों को सूचना मिली तो वो खेत की ओर दौड़ पड़े। वहां युवती को बेहोशी की हालत में देख ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सवाल है कि क्षेत्र में रेप की घटनाएं थमने का नाम क्यों नहीं ले रही। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है।
विज्ञापन


पढ़ें : शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप

Gang rape in the farm with the student, victim Hospital recruitment
रेप पीड़िता

गौरतलब है कि शनिवार को कार सवार चार युवकों ने देहरादून से एक युवती का अपहरण करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया था, उसकी बेल्टों से पिटाई की तथा उसके साथ लूटपाट भी की थी। इसके बाद आरोपी उसे गागलहेड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद नारी निकेतन भेज दिया था, जबकि पुलिस ने युवती के बताने के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।      

पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती के अपहरण, गैंगरेप के चारों आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को कैलाशपुर से हिरासत में ले भी लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में देहरादून में पुलिस की टीम पहुंच चुकी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अन्य साथियों के बारे में पुलिस को बताया है। इसी आधार पर पुलिस टीम देहरादून में दबिश दे रही है। पुलिस के पास इस मामले में काफी सुबूत भी मिल चुके हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed