{"_id":"6aaeba658eefa7f3e4090002","slug":"ganesh-visarjan-yatra-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1306927-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर में निकली गणेश विसर्जन यात्रा, गूंजे भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर में निकली गणेश विसर्जन यात्रा, गूंजे भजन
विज्ञापन
.. कई स्थानों पर हुआ झांकी प्रदर्शन, अबीर गुलाल उड़ाकर भगवान गणेश को दी विदाई
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
शहर में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष संगीता पंडित के आवास पर गणेश उत्सव के दिन स्थापित गणेश जी की नौ दिवसीय पूजा में शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य आरती संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने की। इस दौरान छावनी रामलीला कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल, राजेश खन्ना, सचिन रस्तोगी, ममता त्यागी आदि रहे।
वहीं, शारदा एन्क्लेव में गणेश उत्सव समिति के आयोजन में ब्राह्मण नेता सुनील भराला एवं विधायक अमित अग्रवाल शामिल हुए। दोनों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान समिति संयोजक अमरीश वर्मा, सुनील अग्रवाल, सुनील गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि रहे। वेस्ट एंड रोड शनि मंदिर एवं बालाजी मंदिर में महा आरती का आयोजन किया गया। महा आरती में विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी ने भगवान श्री गणेश को नमन किया। धार्मिक अनुष्ठान में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। महामंडलेश्वर महेंद्र दास जी महाराज ने गणेश चतुर्थी और अनंत चतुर्दशी दोनों के विषय में विस्तार से बताया।
वही थापर नगर की टीम के द्वारा सरधना नानू की नहर पर गणेश विसर्जन का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मनोज, गुलशन, पालक और कंचन ने विधि विधान से पूजन किया। थापर नगर प्लाजा थिएटर के पास से यात्रा निकाली गई। इस दौरान मोनिका, सीमा, काजल शाहिद बड़ी संख्या में युवा और बच्चे मौजूद रहे।