फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Game of adulteration on festivals: Five quintals of adulterated cheese destroyed in Baghpat, 158 liters in Mee

त्योहारों पर मिलावट का खेल: बागपत में पांच क्विंटल मिलावटी पनीर कराया नष्ट, मेरठ में 158 ली. सरसों तेल जब्त

Mon, 06 Mar 2023 01:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Mar 2023 01:57 PM IST
सार

होली के त्योहार पर खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल जारी है। सोमवार को बागपत में तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक ने चेकिंग के दौरान एक टेंपो में लदा 5 क्विंटल पनीर पकड़ा। वहीं मेरठ में मावा, नमकीन से लेकर सरसों के तेल में मिलावट पाए जाने पर इसे नष्ट कराया गया।

विज्ञापन
Game of adulteration on festivals: Five quintals of adulterated cheese destroyed in Baghpat, 158 liters in Mee
मेरठ न्यूज, मिलावटी तेल की जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के खेकड़ा में तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक टेंपो में लदा 5 क्विंटल पनीर पकड़ा। जांच मे मिलावटी पाए जाने पर पनीर को नष्ट करा दिया। टेंपो में सवार चार  पनीर व्यापारियों को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 

होली पर्व के चलते मिलावटी पनीर और मावे की भरमार हो रही है। सोमवार को तहसीलदार खेकड़ा राजेश कुमार और खाद्य निरीक्षक रमेश चंद ने टीम के साथ अभियान चलाकर डूंडाहेड़ा पुलिस चेक पोस्ट पर हरियाणा से लाया गया मिलावटी पनीर से लदा टेंपो पकड़ा। जांच में 5 क्विंटल पनीर मिलावटी मिला।

विज्ञापन


टीम ने जांच के लिए पनीर के 4 सैंपल लेकर पनीर को नष्ट करा दिया। तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया 5 क्विंटल मिलावटी पनीर नष्ट करा दिया गया। टेंपो में सवार 4 पनीर व्यापारी भी हिरासत में लिए गए है। मिलावटी पनीर बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंदे पर बवाल: महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर, फेंकीं बोतलें, लखनऊ तक गूंजा मामला, आज ड्रोन से होगी निगरानी

मेरठ में मावा, नमकीन और सरसों तेल कराया नष्ट
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रविवार को छापामार कार्रवाई में 30 किलो मावा नष्ट कराया, 158 लीटर सरसों का तेल और 14 किलो नमकीन जब्त की। 12 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि माधवपुरम से नमकीन और बेसन का एक-एक नमूना, मिल्क केक का नमूना शास्त्री नगर से, लाला का बाजार से मावे के दो नमूने और छुहारे का एक नमूना लिया गया। सरधना तहसील से मावे के तीन नमूने लिए गए और 30 किलो मावा नष्ट किया गया। मवाना नगर पालिका से सरसों के तेल और हस्तिनापुर से नमकीन का एक नमूना लिया गया। यहां से 58 लीटर सरसों का तेल और 14 किलो नमकीन जब्त की गई। 

किला परीक्षितगढ़ से सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया और लगभग 100 लीटर सरसों का तेल जब्त किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि होली के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिससे त्योहार पर लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिल सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed