मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान हंगामा, पथराव, महिला पार्षदों ने नगर आयुक्त पर फेंकी चूड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह भी पढ़ें: मेरठ: जिला अस्पताल की बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च से चल रहा काम, मरीज के तीमारदार झलते रहे हाथ के पंखे
मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक पांच माह बाद आज टाउन हॉल में आयोजित की गई। बैठक में जहां शहर के ठप पड़े विकास और निगम के खाली पड़े खजाने पर अधिकारियों से जवाब मांगा जाना था। वहीं सदन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीधी बात करने के बात कही। पार्षदों ने जनता से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों को घेरने की कोशिश की। वहीं, महापौर का भी आरोप रहा है कि भ्रष्टाचार हो रहा है। निगम अधिकारी उनके पत्रों का भी जवाब नहीं देते हैं।
पार्षद और अधिकारी इस बात पर आमने-सामने आ गए कि शहर की जनता के एक भी मुद्दे पर निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुई। वहीं एक सफाई कर्मचारी द्वारा पार्षदों को गाली दिए जाने पर सभी पार्षद भड़क उठे। महापौर व पार्षदों सहित सफाई कर्मचारी लिपिक के निलंबन की मांग की। वहीं इस हंगामे के माहौल के बीच नगर आयुक्त कोई निर्णय नहीं ले सके।
इसी बीच पार्षदों ने नगर आयुक्त के ट्रांसफर तक की चेतावनी दे डाली। 11:00 बजे से शुरु हुई इस बैठक के दौरान दोपहर दो बजे तक नगर आयुक्त और महापौर को सदन से तीन बार उठना पड़ा। महापौर ने बोर्ड बैठक सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी।
हंगामे की सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस ने बेकाबू लोगों को रोकने की कोशिश की। निगम परिसर में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस मौके पर मौजूद है।
सफाई कर्मचारियों ने उठाईं अपनी मांगे: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने भी बोर्ड बैठक के दौरान अपनी मांगें उठाईं। सफाई कर्मचारी नेताओं की मानें तो जहां सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की बात कही। वहीं, सभी आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों की संविदा बहाल करने की मांग रखी। कर्मचारियों को समय से वेतन दिए जाने की भी मांग शामिल रहीं।
इन मुख्य प्रस्तावों पर होनी थी बात
टेलीकॉम कंपनियों को सड़क खोदने की दी गयी अनुमति में भ्रष्टाचार
सड़कों पर अवैध होर्डिंग से निगम खजाने को फटका
बीओटी ठेकों के अनुबंध और शर्तों पर कितना हुआ काम
टेंडर लेकर काम न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/