{"_id":"653acb1f032e968f840bd7c9","slug":"friend-was-nailed-for-abusing-him-dead-body-thrown-in-drain-meerut-news-c-72-1-smrt1021-7594-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गाली देने पर दोस्त को कील से गोद डाला, शव नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गाली देने पर दोस्त को कील से गोद डाला, शव नाले में फेंका
विज्ञापन
खरखौदा। नशे में गाली देने पर दो दोस्तों ने 45 वर्षीय मदन निवासी तल्हेटा (गाजियाबाद) को नग्न कर शरीर कील (आर) से गोद डाला। गमछे से उसका गला दबाने के बाद शव धनतला गांव के नाले में फेंक दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपी मोनू उर्फ प्रणव और विजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार सुबह खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव धनतला के जंगल में किसानों ने नाले में नग्न अवस्था में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। उसका पूरा शरीर नुकीले हथियार से गोदा हुआ था। शनाख्त न होने पर पुलिस शव थाने ले आई। तभी गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव तल्हेटा निवासी मदनपाल का पुत्र सचिन थाने पहुंच गया। सचिन ने मृतक की शनाख्त अपने पिता के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचिन ने बताया कि गांव के ही मोनू उर्फ प्रणव शर्मा पुत्र स्वराज सिंह, विजय त्यागी पुत्र संतलेश बुधवार शाम उसके पिता को घर से बुलाकर ले गए थे। इन लोगों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव तल्हेटा से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी देहात कमलेश बहादुर भी खरखौदा थाने पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की। एसपी देहात ने बताया कि तीनों भैंसा बुग्गी से खरखौदा आए और शराब पी। लौटते समय नशे में इन लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई और इसके बाद प्रणव व विजय शर्मा ने मदन की हत्या कर दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शरीर पर नुकीले हथियार के सैकड़ों निशान
मदन के शरीर पर नुकीले हथियार के सैकड़ों निशान मिले हैं। आरोपियों ने पहले उसके कपड़े उतरवाए और मारपीट कर आर से उसका शरीर बुरी तरह गोद डाला। इसके बाद गमछे से गला दबा दिया और शव नाले में फेंक दिया। घटनास्थल पर काफी खून भी पड़ा मिला। इसके अलावा कुछ ही दूरी पर कपड़े भी जले मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि पहचान छिपाने के मकसद से कपड़े जलाए गए हैं।