{"_id":"60e4b5b08ebc3e55284c304d","slug":"friend-s-husband-accused-of-raping-and-making-obscene-videos-mawana-news-mrt5461978186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली के पति पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली के पति पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
विज्ञापन

मवाना। नगर निवासी एक महिला ने सहेली के पति पर दुष्कर्म करने तथा वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह सुबह के समय हस्तिनापुर रोड निवासी एक महिला के साथ मार्निग वॉक के लिए नहर तक जाती थी। इस दौरान महिला के घर भी उसका आना-जाना था। एक वर्ष पूर्व जब वह अपनी सहेली के घर पहुंची तो वह वहां नहीं थी। महिला दोस्त के पति ने यह कहते हुए बैठा लिया कि उसकी पत्नी अभी आने वाली है।
आरोप है कि उसके पति यशपाल ने चाय में बेहोशी की दवा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी यशपाल तब से लेकर अब तक उसे ब्लैकमेल करता आ रहा है। वह आरोपी यशपाल को तीन लाख रुपये दे चुकी है। अब आरोपी 50 हजार रुपये की और मांग कर रहा है। नहीं देने पर विडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। जिस कारण वह तनाव में आ गई। उसने अपने पति को सारी घटना बताई। आरोप है कि दिसंबर माह में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसएसपी से वीडियो और फोटो बरामद कराए जाने की मांग की है।