{"_id":"61e9be98425af9682b714576","slug":"fraud-with-lady-on-name-of-job-meerut-news-mrt5741356111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख की ठगी: खुद को अपर निदेशक स्वास्थ्य बताकर ठगे रुपये, सच जानकर उड़े महिला के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख की ठगी: खुद को अपर निदेशक स्वास्थ्य बताकर ठगे रुपये, सच जानकर उड़े महिला के होश
Fri, 21 Jan 2022 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 06:02 PM IST
सार
मेरठ में एक युवक ने खुद को अपर निदेशक स्वास्थ्य बताकर महिला से एक रुपये ठग लिए। आरोपी ने महिला की नौकरी लगवाने का झांसा देकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
ठगी का मामला।
विस्तार
मेरठ में एक युवक ने खुद को अपर निदेशक स्वास्थ्य बताकर महिला से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। इस महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र के गढ़ रोड की निवासी रजनी ने बताया कि कुछ माह पहले उसकी मुलाकात मोहित नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने खुद को अपर निदेशक स्वास्थ्य बताया और कहा कि वह उनकी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए पंजीयन के नाम पर पहले नौ हजार रुपये का ड्राफ्ट बनवाया गया। इसके बाद दो बार 50-50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कराए गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनाव में खुल रही पोल: हथियारों के शौकीन हैं नेता और उनकी पत्नियां, पांच साल में बढ़ गई इतनी संपत्ति, हर कोई हैरान
विज्ञापन
आरोप है कि धनराशि लेने के बाद वह उसे टरकाता रहा। इस बीच महिला को जानकारी मिली कि युवक अपर निदेशक नहीं है। वह पूर्व में डिप्टी सीएमओ का चालक रहा है। पीड़िता ने मेडिकल थाने में शिकायत की। इस मामले को साइबर सेल भेज दिया गया। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें: पर्दाफाश: चुनाव के लिए तैयार हो रहे थे अवैध हथियार, कई राज्यों में होने से थे सप्लाई, असलहों के साथ तीन आरोपी दबोचे