फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime: Police have arrested three accused with illegal weapons during busted a factory in Muzaffarnagar

पर्दाफाश: चुनाव के लिए तैयार हो रहे थे अवैध हथियार, कई राज्यों में होने से थे सप्लाई, असलहों के साथ तीन आरोपी दबोचे

Fri, 21 Jan 2022 04:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jan 2022 04:03 PM IST
सार

चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर पुलिस ने फिर से एक अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को दबोचा है। बताया गया कि ये हथियार चुनाव होने वाले राज्यों में सप्लाई होने थे।

विज्ञापन
UP Crime: Police have arrested three accused with illegal weapons during busted a factory in Muzaffarnagar
अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में कोतवाली पुलिस ने बड़कली मोड पर संचालित अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। बताया गया कि कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में सप्लाई के लिए हथियार तैयार किए जा रहे थे।

विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बड़कली कट के पास आम के बाग में हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर तीन आरोपियों को पकड़ा है। मौके से 131 तमंचे, पौनिया, बंदूक बरामद हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चुनाव में खुल रही पोल: हथियारों के शौकीन हैं नेता और उनकी पत्नियां, पांच साल में बढ़ गई इतनी संपत्ति, हर कोई हैरान 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बुढ़ाना मोड निवासी राजेश, किदवईनगर निवासी सरफराज और खालापार निवासी शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में हथियारों की डिमांड आ रही थी।

पहले भी पकड़ी गई थी अवैध हथियारों की फैक्टरी
कुछ दिन पहले रतनपुरी पुलिस ने भनवाड़ा के जंगल में बंद पड़े ईंट भट्ठे में चलती तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया था। मौके से भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे व कारतूस के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद हुए थे।

रतनपुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के भनवाड़ा से टांडा माजरा मार्ग पर स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे पर छापा मारा। जहां दो युवक तमंचे बनाते हुए मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोचा लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया था। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शहजाद पुत्र शकूर निवासी गांव भनवाड़ा बताया था। 

यह भी पढ़ें: स्टडी रिपोर्ट में खुलासा: कोरोना की तीन लहर... सबसे ज्यादा युवाओं पर कहर, पढ़िए अमर उजाला की खास रिपोर्ट

वहीं फरार साथी का नाम जाबिर निवासी गांव जौला थाना बुढ़ाना बताया गया। मौके से तैयार हुए 15 तमंचे, एक रायफल, एक बंदूक और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुए थे। इसके अतिरिक्त छह अधबने तमंचे, 26 नाल, चार बट व बाड़ी, 10 इंजेक्टर, ड्रिल मशीन, 20 स्प्रिंग, 10 ट्रीगर, शिकंजा, केबिल व वेल्डिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed