{"_id":"6914f67d01d7bea1d50e1df4","slug":"fraud-of-rs-690-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-in-railways-meerut-news-c-72-1-mct1011-143785-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 6.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 6.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाने पर महिला प्राची त्यागी ने दो आरोपियों निखिल चौधरी व प्रदीप ढडरा पर उनके एक परिचित की रेलवे में नौकरी लगवानेे के नाम पर 6.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस में शिकायत पत्र दिया था। पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजेंद्र नगर निवासी प्राची त्यागी के मुताबिक वह समाजसेवी हैं। गत एक मई 2025 को उनकी मुलाकात निखिल चौधरी निवासी बड़कली व प्रदीप निवासी ढडरा से मोदीपुरम में हुई थी। आरोपियों ने महिला से उसका नंबर लिया था। कुछ दिन बाद महिला को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की मांग की गई थी। महिला ने अपने परिजनों को बताया। इसके बाद महिला ने आरोपियों से अपने एक परिचित सोनू शर्मा की नौकरी लगवाने की बात कही थी।
पीड़िता ने अनुसार 16 से 29 मई तक आरोपी निखिल के खाते में 1.90 लाख रुपये और नौ जुलाई को दिल्ली रोड पर पांच लाख रुपये नगद दिए थे लेकिन तीन महीने बाद भी नौकरी नहीं लगी। तब ठगी का एहसास हुआ। आरोप है कि महिला ने पैसे लौटाने के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर दिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।