फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud of 10 lakhs in the name of franchisee of IFFCO Fertilizer

Meerut News: इफको फर्टिलाइजर की फ्रेंचाइजी के नाम पर 10 लाख की ठगी

Tue, 21 Mar 2023 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2023 02:28 AM IST
सार

इफको फर्टिलाइजर की फ्रेंचाइजी के नाम पर माखननगर निवासी महिला के खाते से 10 लाख रुपये की ठगी हो गई।

विज्ञापन
Fraud of 10 lakhs in the name of franchisee of IFFCO Fertilizer
इफको - फोटो : twitter: @drusawasthi

विस्तार

बहसूमा इफको फर्टिलाइजर की फ्रेंचाइजी के नाम पर माखननगर निवासी महिला के खाते से 10 लाख रुपये की ठगी हो गई। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रुपये दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


गांव माखन नगर निवासी प्रियपाल की पत्नी मुनेश देवी ने बताया कि एक माह पूर्व इफको फर्टिलाइजर की फ्रेंचाइजी लेने के लिए उसके बेटे अनुज कुमार ने ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूटर फर्टिलाइजर साइट पर रजिस्ट्रेशन कराया था। ई-मेल पर रजिस्ट्रेशन की गई। रजिस्ट्रेशन नंबर पर 15 नवंबर, 2022 को उसके पुत्र अनुज कुमार ने लाइसेंस के लिए 50 हजार रुपये जमा करा दिए।
विज्ञापन


19 नवंबर को फिर कॉल आई आपका लाइसेंस तैयार हो गया है। एग्रीमेंट की फीस के नाम पर उक्त खाते में 75,800 रुपये जमा करा लिए। 22 नवंबर को 2,14,572 रुपये खाद्य दवाई के आर्डर के नाम पर जमा करा लिए। 23 नवंबर को इफको फर्टिलाइजर फ्रेंचाइजी की एनओसी के नाम पर 96,800 रुपये जमा कराए। माल के बकाया के नाम पर 2,14571 रुपये की एनएफटी करा ली गई। 24 नवंबर को उक्त खाते में 1,22,200 रुपये बीमा के नाम पर जमा कराए। 25 नवंबर को जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1,48,900 रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 नवंबर कॉल आया कि इफको फर्टिलाइजर से ट्रांसपोर्टर बोल रहा हूं। उसने गाड़ी की सिक्योरिटी के नाम पर 1,98,300 जमा कराने को कहा। इस बार पैसा नहीं दिया गया। अब तक न तो फ्रेंचाइजी मिली और ना ही माल मिला। अब उनके फोन भी बंद आ रहे हैं।

पीड़ित मुनेश देवी का कहना है कि वह 10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। पुलिस प्रशासन से ठगी के रुपये बरामद कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed