फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fraud in Kisan Sahakari Sugar Mill

Meerut News: किसान सहकारी चीनी मिल में गड़बड़झाला

Sat, 12 Apr 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 12 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fraud in Kisan Sahakari Sugar Mill
बिजनौर। किसान सहकारी चीनी मिल में करोड़ों रुपयों के गड़बड़झाले का आरोप है। सागौन के सैकड़ों पेड़ काट दिए गए। कारखाने की मरम्मत से लेकर उपकरणों की खरीद फरोख्त में भी लाखों का घोटाला किया गया। इस आशय की शिकायत चीनी मिल प्रबंध समिति के संचालक और भाजपा नेताओं ने डीएम से की है। इसके बाद डीएम ने भी मामले की जांच शुरू करा दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत, सहकारी समिति के सभापति सुशील चौहान, चीनी मिल समिति के संचालक अजित सिंह और नितिन चौहान, आशीष गहलौत की ओर से शिकायती पत्र दिया गया। 23 सूत्रीय इस शिकायती पत्र में घोटाला करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप लगाया कि मिल के सिविल विभाग में बिना ई टेंडर के चहेते ठेकेदार को ठेका देकर भुगतान किया गया। चीनी रखने के लिए बनाए गए प्लेटफार्म का भुगतान तत्कालीन प्रबंधक के कार्यकाल में किया गया था, अब फिर से लाखों का गोलमाल किया गया।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर की खरीदारी में अनियमितता करने का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहा है। मरम्मत और किराए के नाम पर धांधली का आरोप है। गेस्ट हाऊस के कई एसी रिकॉर्ड में है, मगर मौके पर नहीं है। ईटीपी की मरम्मत और रखरखाव में फर्जी भुगतान करने, रिजेक्ट रोलर को कमीशन लेकर पास करने के भी आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पांच सौ एचपी की मोटर का किराए के रूप में चार लाख रुपये प्रति महीना भुगतान किया गया जबकि दो तीन साल पहले तक यह किराया सवा लाख के किराए पर आई थी। कहा कि साल 2023-24 में बाॅयलर में ट्यूब बदलने के लिए एक करोड़ रुपया लगाया गया। एक साल की गारंटी के बाद भी 14 बार ट्यूब फटी और फैक्टरी कई बार बंद रही।
आरोप है कि ट्रस प्लेट और पिनियन 110 रुपये प्रति किलो में कनवर्जन के आधार पर खरीदी जा रही है। जोकि उत्तराखंड में 61 रुपये प्रति किलो के कनवर्जन पर खरीदी जा रही है। कैन कैरियर और बैगास कैरियर के पीनियन और गियर खरीदने पर 14 टन लोहा दिया और चार लाख रुपये का भुगतान किया जबकि वास्तविक कीमत ही दो लाख है।
सभी आरोप मनगढ़ंत और झूठे हैं। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। किसी से भी जांच कराई जा सकती है। आसवानी इकाई शासन के निर्देश पर बंद है। शीरा के रेट ज्यादा होने के कारण पूरे प्रदेश की सहकारी मिलों की आसवानी बंद है। पूरे प्रदेश में बंद हैं। - सुखवीर सिंह, प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल


सहकारी चीनी मिल में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इसमें कई बिंदु हैं। इसकी जांच सीडीओ को सौंपी गई है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी। - जसजीत कौर, डीएम, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed